ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सीबीआई कोर्ट ने संविधान की रक्षा की: डॉ हरखू झा
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 4:36:52 PM
सीबीआई कोर्ट ने संविधान की रक्षा की: डॉ हरखू झा

पटना,  (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अयोध्या मामला पर सीबीआई कोर्ट के लखनऊ बेंच द्वारा तय आरोप पत्र का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक डॉ हरखू झा ने कहा है कि कोर्ट ने संविधान की रक्षा की है इससे देश में न्याय के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।
डॉ झा ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व को चाहिए कि वह उमा भारती एवं कल्याण सिंह को पद से हटा दें और कोर्ट के निर्णय के अनुरूप ट्रायल होने दिया जाए।
उन्होंनें कहा है कि छह दिसम्बर 1992 की घटना देश के लिए काला दिन था। उस समय भाजपा, आरएसएस, शिवसेना, विश्व हिन्दू परिषद एवं अन्य धार्मिक संगठनों ने जो कुकृत्य किया था, उसी का परिणाम है कि वह कानून के नजर में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS