बिहार
खराब रिजल्ट पर भाजपा ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 4:32:43 PMपटना, (हि.स.)। बिहार में इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी होते ही भाजपा का विरोध शुरू हो गया। भाजपा ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने कहा है कि लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर शिक्षा मंत्री खुश हो रहे हैं।
विनोद नारायण ने कहा कि इतना खराब रिजल्ट आने के बाद भी सरकार को लाखों छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। वहीं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पिछली बार बदनामी के बाद पारदर्शी परीक्षा हुई है।