बिहार
कोर्ट के फैसले का स्वागत, राजद में अपरािधयों की पूजा की परंपरा
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 6:19:17 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) ने पूर्व विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में राजद के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद की सजा पर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में फैसला देर आया, मगर अन्याय के खिलाफ दुरुस्त आया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। श्रीकुशवाहा ने कहा कि शहाबुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह की सारण क्षेत्र में दहशत के पर्याय थे, जिसके दम पर लालू प्रसाद उस क्षेत्र में धमक रखते थे। कोर्ट के फैसले से ये साबित हो जाता है कि राजद में अपराधियों पूजा की जाती है, तभी तो आज तक राजद ने उन्हें पार्टी से नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला अपराधियों के लिए सबक है कि अपराध का कानून और समाज में कोई स्थान नहीं है।