झारखंड
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पुलिस हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 2:58:17 PMमेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने शनिवार को पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को हिरासत में लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरकार के नियोजन नीति के खिलाफ प्रतिरोध पैदल मार्च निकाला जाना था। यह मार्च सुबह आठ बजे निकाला जाना था इसके लिए लोग जुट रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी को उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि प्रतिरोध मार्च सुबह आठ बजे निकाला जाना था, लेकिन समय समाप्त हो गयी थी उसके बाद भी लोगों का जुटान कर रहे थे, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यावधान उत्पन्न किया जा सके| हिरासत में लिये जाने के बाद उन्हें पडवा कैंप जेल में भेज दिया गया है।