झारखंड
फिर शुरू हुआ बीड़ी श्रमिक अस्पताल
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2017 2:50:07 PMपाकुड़, (हि.स)। डीसीए मुथु कुमार की त्वरित पहल के बाद पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा बीड़ी श्रमिक अस्पताल को बुधवार को विधिवत रूप से पुनः चालू किया गया। गौरतलब है कि अस्पताल के बंद होने की खबर को संवाद समिति हिन्दुस्थान समाचार गंभीरता से उठाया था।
जिसके बाद प्रशासन में मामले पर त्वरिक कार्रवाई करते हुए पूर्व के आदेशों की जांच की। डीसी कुमार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने उक्त बंद पड़े अस्पताल में तत्काल एक डॉक्टर और दो एएनएम की प्रतिनियुक्ति की, ताकि अस्पताल चलाया जा सके। साथ ही सिविल सर्जन के अलावा डीसी ने भी उक्त अस्पताल में डॉक्टर और कर्मियों की पदस्थापना के लिए सरकार को पत्र लिखा।