नेपाल
नेपाल में 273 निकायों के परिणाम घोषित
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 5:45:32 PM काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल में अब तक 273 निकायों के चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं और 8 निकायों की मतगणना चल रही है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 283 निकायों में चुनाव हुए थे जिनमें 273 के परिणाम मिल चुके हैं। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सीपीएन- यूएमएल 117 निकायों में सफलता हासिल कर अपना दबदबा बरकरार रखे हुई है, जबकि नेपाली कांग्रेस 103 निकायों में जीत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। लेकिन नेपाल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएन माओवादी सेंटर इस चुनाव में पिछड़ गई है। उसे सिर्फ 46 निकायों में ही सफलता मिली है। इनके अलावा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को एक और अन्य को छह निकायों में सफलता मिली है।
चुनाव आयोग के अनुसार, अभी आठ निकायों की मतगणना चल रही है जिनमें सीपीएन-यूएमएल 5 और नेपाली कांग्रेस तीन निकायों में आगे चल रही है। उधर, सीपीएन-यूएमएल और नेपाली कांग्रेस के बीच विवाद के कारण चंगुनारायण नगरपालिका में वोटों की गिनती रुकी हुई है। विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
भक्तपुर द्रोना पोखरेल जिले के मुख्य जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों पार्टियां इस समस्या के बारे में चुनाव आयोग को लिखने पर सहमत हुईं और चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप इस मामले में आगे बढ़ा जाएगा।