नेपाल
नेपाल में नेशनल असेंबली चुनाव के परिणाम घोषित
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2018 5:29:14 PMकाठमांडू । नेपाल में नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस सदन के चुनावों में भी वाम पंथी गठबंधन को दो तिहाई अधिक सीटें मिली हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, उच्च सदन के लिए हुए चुनावों में सीपीएन - यूएमएल को 27, सीपीएन-माओवादी सेंटर को 12, नेपाली कांग्रेस को 13, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल और फेडरल सोशलिस्ट फोरम-नेपाल को दो-दो सीटें मिली हैं। इनके अलावा तीन सदस्यों को राष्ट्रपति विद्या देवी मनोनीत भी करेंगी।
आयोग ने कहा कि देश में प्रांत संख्या दो छोड़कर शेष सभी प्रांतों में वामपंथी गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उघर नेपाली कांग्रेस को सिर्फ प्रांत संख्या छह में कोई सीट नहीं मिली, लेकिन अन्य सभी राज्यों में उसने अपनी सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराई है।