नेपाल
काठमांडू से झापा जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, छह यात्रियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 8:43:43 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
काठमांडू से झापा जा रही जीप शनिवार की सुबह धनुषा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में छह यात्रियों की मौत हो गयी। 4 यात्री घायल हो गए। जीप धनुषा के गणेशमान चारनाथ नगरपालिका-8 कमला पुलके निकट दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार जारी है। इसकी पुष्टि घनुषा जिला पुलिस ने की। दुर्घटनामे संखुवासभा के नयाराज जिमी, मोरङकी शारदा रेग्मी दाहाल, मोरङ के पह्लाह न्यौपाने, खोटाङ के ज्ञानबहादुर चौहान, मोरड के खेमकुमार रानामगर और पाँचथरकी प्रनिता राईका मृतकों में शामिल हैं।