नेपाल
नेपाल की छात्रा को यूएसए में मिला अवार्ड
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2017 5:12:13 PMविजय कुशवाहा
Nepal वीरगंज (नेपाल)
नेपाल की एक कॉलेज छात्रा रोशा पौडेल की पूरे देश में इन दिनों खूब चर्चा है। उसने यूएसए के विवि में अवार्ड जीतकर देश का नाम रौशन किया है। रोशा काठमांडू शहर से सटे धुलिखेल की लड़की है। फिलहाल वह यूएसए में शिक्षा ग्रहण कर रही है। वह वहां बायो केमिस्ट्री और मॉलूक्यूलर बायोलॉजी में पीएचडी कर रही है। उसे यूएसए में एलिस कर्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 साल की रोशा पौडेल बचपन से ही काफी मेधावी छात्रा रही है। काठमांडू विश्वविद्यालय से एसएलसी की परीक्षा में वह लड़कियों के बीच टॉपर रही है। हाईस्कूल की शिक्षा उसने धुलिखेल के स्कूल से प्राप्त की। फिलहाल वह फ्लोरिडा विवि से पीएचडी कर रही है। उसने बायोलॉली और गणित में यूएसए के वरजिनिया के रैडाल्फ कॉलेज से स्नातक किया है। रोशा पौडेल कैंसर पर रिसर्च करना चाहती है।