ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
नेपाल
दहल के पुत्र का हृदय गति रुकने से निधन
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 2:45:48 PM
दहल के पुत्र का हृदय गति रुकने से निधन

काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल का रविवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया और शाम चार बजे हिन्दू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

विदित हो कि प्रचंड के इकलौते बेटे की थापथाली स्थित नॉर्विक अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही रविवार की सुबह मृत्यु हो गई। प्रकाश दहल भी पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य थे और अपने पिता पुष्प कमल दहल के निजी सहायक थे। विगत कुछ दिनों से वह चितवन संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। प्रचंड इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

विदित हो कि प्रकाश दहल के पार्थिव शरीर को सीपीएन माओवादी सेंटर के मुख्यालय पेरिस डंडा में रखा गया है जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और अन्य दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS