ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
लोकतंत्र की रक्षा के लिए नेपाली कांग्रेस की जीत जरूरी : गछादर
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2017 2:47:41 PM
लोकतंत्र की रक्षा के लिए नेपाली कांग्रेस की जीत जरूरी : गछादर

इनरवा, (हि.स.)। संसदीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस की जीत देश में लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जरूरी है। ये बातें नेपाल के उप प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बिजय कुमार गछादर ने कहीं।

 

उन्होंने सुनसरी जिले के दुहाबी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने और लोकतंत्र व नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए नेपाली कांग्रेस की जीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

 

उन्होंने कहा, “ देश की आर्थिक तरक्की तब होगी जब लोकतंत्र मजबूत होगा।” गछादर ने लोगों से नेपाली कांग्रेस के क्ष में मतदान करने की अपील भी की।

 

उपप्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वामपंथी गठबंधन देश में तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहती है जो देश कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS