नेपाल
काठमांडू से धनगढ़ी जा रही बस पुल से नीचे गिरी, चार यात्रियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 8:34:06 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
काठमांडू से धनगढ़ी जा रही बस बुधवार सुबह दांग बांके सीमा के लौकी पुल से 100 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। 21 यात्री घायल हो गए। घायलों में दस की हालत चिन्ताजनक है। घायलों का इलाज दांग अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कार्यालय दांग ने बताया की काठमांडू से धनगढ़ी जानेवाली बस राप्ती सोनारी गांवपालिका के लौकी पुल पर जैसे ही पहंुची कि अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग टूट कर नीचे नदी में गिर पड़ी। बस में सवार 35 यात्रियों में से चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को काठमांडू भेजा गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही ट्रैफिक पुलिस,नेपाल पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ स्थानीय ग्रामीण बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। घायलों को एम्बुलेंस में लाद कर अस्पताल भेजा गया। बस का चालक फरार है।