नेपाल
गुरुवाणी के बीच गुरुद्वारा के नए भवन का हुआ उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2017 5:27:30 PMबीरगंज। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नेपाल के 16 पर्सा बीरगंज स्टेडियम के समीप गुरुनानक सत्संग भवन गुरुद्वारा के नए भवन का उदघाटन निशान साहब के झंडोतोलन के साथ किया गया| मौके पर चीफ गेस्ट महंत मंजीत सिंह जी जम्मू कश्मीर,पटना तख़्त हरमंदिर साहब के जत्थेदार एकबाल सिंह जी, काठमांडू के नेपाल पब्लिक मोटर सर्विस के प्रोपराइटर प्रीतम सिंह, मुजफ्फरपुर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार अवतार सिंह जी, मोतिहारी के सतपाल सिंह जी, जसवीर सिंह, एलआईसीके स्वर्ण सिंह चावला मौजूद थे| गुरुद्वारा हॉल में करीब 2 हज़ार लोग उपस्थित थे। गुरुवाणी का पाठ पाठी सिंह के गायन से हुआ| गुरुवाणी में भजन “सुनी पुकार दातार प्रभ गुरु नानक जग माहे पठाया”, “मानस की जान सब एकै पहचान”, हारमोनियम, तबला, गिटार, सारंगी जैसे साजो के साथ भजन कीर्तन गाया गया| जन-कीर्तन के उपरान्त आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने लंगर छका| यह आयोजन अगले तीन िदनों तक जारी रहेगा।