नेपाल
महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, चल रही तैयारी
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2017 5:26:10 PMकाठमांडू (नेपाल)। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
विश्व प्रसिद्ध् धार्मिक स्थलों में शामिल काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए नौ अलग-अलग उपसमितियां बनाई गई हैं। ये समितियां सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की जिम्मेवारी संभालेगी। महाशिवरात्रि समारोह का आयोजन 24 फरवरी को होना पशुपति एरिया विकास ट्रस्ट के सदस्य गोविंद रंजन ने कहा कि इस बार समारोह भव्य होगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में नेपाल आर्म्ड फोर्स, नेपाल पुलिस, नेपाली आर्मी के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं की सेवा ली जाएगी। ट्रस्ट को उम्मीद है कि इस बार नेपाल समेत दूसरे देशों से करीब 1 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।