नेपाल
नेपाल में पलटा मिनी ट्रक, तीन की मौत
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2017 4:58:38 PMवीरगंज(नेपाल)। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जुमला जिला के कोटिलाभीर इलाके में गुरुवार सुबह मिनी ट्रक के पलटने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें ट्रक का चालक भी शामिल है। हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक नेपालगंज से आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। मरने वालों की पहचान तीथराज थारू, रंग बहादुर शाही व गंगा शाही के रूप में की गई है। तीर्थराज थारू ट्रक का चालक था। वह बर्दिया मे मैनापोखकर का निवासी था। रंगबहादुर शाही और गंगा शाही मुगु के कलाई गांव के थे।