ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
नेपाल और चीन की बढ़ती नजदीकियों से भारत को हो सकता है खतरा!
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 5:40:12 PM
नेपाल और चीन की बढ़ती नजदीकियों से भारत को हो सकता है खतरा!

काठमांडू, (हि.स.) । बाढ़ की चपेट में आए नेपाल को चीन ने मंगलवार को 10 लाख डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने नेपाल से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कड़ी में इस मदद की घोषणा की थी। यह जानाकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, वांग यांग ने यह घोषणा दोनों देशों के उपप्रधानमंत्री स्तर की बैठक के बाद की। नेपाल और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों से भारत और नेपाल के रिश्तों पर क्या फर्क पड़ेगा इस बारें में नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार युवराज घिमिरे ने बताया कि पिछले 21 सालों से ऐसी बाढ़ नहीं आई थी। इस बार की बाढ़ बहुत भयावह है। इस बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। इससे अब तक कम से कम 120 लोगों की जान जा चुकी है। इसी बाढ़ के मद्देनजर चीन के उपप्रधानमंत्री ने 10 लाख डॉलर की तत्काल मदद देने की घोषणा की।
चीन की मदद पर भारत ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत के लिए चिंतित होने की वजह इसलिए है कि नेपाल के तराई क्षेत्र में भारत की तरफ़ से सीमाई इलाक़े में एकतरफ़ा बनाए गए बांधों के कारण बाढ़ आई है। ऐसे करीब 15 बांध बनाए गए हैं। इन बांधों के कारण नेपाल का ऊपरी इलाक़ा बाढ़ की चपेट में है।
इन बांधों के कारण इंसानों की जिंदगी के अलावा कई चीजें प्रभावित हुई हैं। इसको लेकर भारत के खिलाफ गुस्सा भी है, क्योंकि उसने नेपाल में अनाधिकृत रूप से इन बांधों का निर्माण किया है। ऐसे में चीन मदद करता है तो इसका एक मनोवैज्ञानिक संदेश भी जाता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS