नेपाल
भारत सरकार ने नेपाल को दिए 30 एंबुलेंस व छह बसें उपहार में
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 12:37:13 PMकाठमांडू, (हि.स.)। भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल के धार्मिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को 30 एंबुलेंस और छह बसें उपहार के रूप में दी हैं।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पूरी ने सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को चाभियां सौंपी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोदित किया गया था। भारतीय राजदूत मंजीव पुरी ने राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा, जिसमें पिछले 70 सालों की भारत की उपलब्धियां बताई गईं थी।