नेपाल
नेपाल चीन से लेगा इंटरनेट
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 5:41:59 PMकाठमांडू, (हि.स.)। नेपाल भारत पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए लगातार चीन के साथ व्यापारिक रिश्ता मजबूत कर रहा है। इस सिलसिले में वह अब चीन से इंटरनेट लेने जा रहा है। इस तरह यहां इस क्षेत्र में भारत का एकाधिकार समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि अगले महीने से चीन के आप्टिकल फाइबर के जरिए नेपाल को इंटरनेट कनेक्शन मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि नेपाल काफी समय से इंटरनेट सेवाओं के लिए भारत पर निर्भर रहा है, क्योंकि यह देश भैरहवा, बीरगंज और विराटनगर के जरिए भारत के ऑप्टिकल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। लेकिन अब यहां चीन ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहा है और इंटरनेट बैंडविड्थ उपलब्ध कराएगा।