नेपाल
नेपाल में बीरगंज और विराटनगर को मिला महानगर का दर्जा
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 5:30:24 PM काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल में उप महानगर बीरगंज और विराटनगर को क्रमोन्नत कर महानगर बना दिया गया है। इस आशय का निर्णय मंत्रिमंडल ने किया है। यह जानकारी स्थानीय विकास मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने कहा कि नए क्रमोन्नत महानगरों की सीमाएं और वार्डों की संख्या जस की तस बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के बारे में फैसला सर्वोच्च न्यायालय के हाल के स्थगन आदेश के आलोक में किया गया है।
जब अन्य शहरों के क्रमोन्नयन के बारे में पूछा गया तो मंत्रालय के प्रवक्ता रुद्रसिंह तमांग ने कहा कि शहरों की जनसंख्या, लोगों की मांग और आधारभूत संरचनाओं के मद्देनजर ऐसा करने के लिए संविधान संशोधन की जरूरत होगी।
मंत्रालय ने विश्वास जताया है कि ये दोनों नए महानगर आर्थिक क्षेत्र में प्रगति कर एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे।