नेपाल
मधेश में चुनाव के खिलाफ राजपा का मशाल जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 8:45:53 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
वीरगंज नेपाल में निर्वाचन को लेकर सरकार के विरोध में राष्ट्रीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस घंटाघर से निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए वापस घंटाघर आकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पुरुषोतम झा ने सभा में कहा कि संविधान में संशोधन कर मधेश की सभी मांगों को पूरा किया जाय, तब जाकर सरकार मधेश में चुनाव करे। 14 जून को होने वाले चुनाव का हम बहिष्कार करते हैं। मशाल जुलूस में पार्टी के केंद्रीय सदस्य नेहाल खान, मंसूर, रामा शंकर सिंह, महमूद आलम, श्याम पटेल, राजेश मान सिंह, प्रतिमा जोशी, मालती कुशवाहा, निजामुदीन समानी, देवानन्द यादव,श्रीराम गिरी शामिल थे।