नवादा
पुलिस टीम पर शराब माफिया ने किया हमला, 15 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2018 7:12:00 PMनवादा। बिहार के नवादा जिले में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब एक दर्जन रांउड गोलियां चली। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जिले के रजौली थाना के फुलवरिया डैम पर छापेमारी करने गई। कार्रवाई के दौरान शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दोनों ओरसे करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चली।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की पांच दर्जन से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। 50 हजार लीटर महुआ शराब बरामद किया। 15 लोगों को गिरफ्तार किया।