ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने महिला का गला काटा, खून से सन गई धरती
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 6:37:30 PM
मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने महिला का गला काटा, खून से सन गई धरती

नवादा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


 नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल में नक्सलियों ने शनिवार सुबह एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। उसके सिर को धड़ से अलग किया और पैर के पास पर्चा छोड़ भाग निकले। हत्या इतनी वीभत्स तरीके से की गई थी कि आसपास के लोग शव देख सहम गए। कंधे से लेकर कमर तक, महिला का शरीर खून से रंग गया था। डेड बॉडी के पास की जमीन लाल हो गई थी और चंद फीट की दूरी पर उसका सिर था। यह घटना  यह इलाका गायघाट जंगल से सटा है। मृतक महिला का नाम जया देवी है।
- प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों को शक था कि जया उनकी सूचना पुलिस को देती है। इसी शव में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है। गांव के लोग कुछ बोलने से डर रहे हैं। महिला के पति का नाम कारू तुरिया है। जया एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का काम करती थी। पुलिस विभाग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाके में गांव के लोगों को एसपीओ बनाया गया है। ये लोग पुलिस को नक्सलियों के बारे में खुफिया जानकारी देने हैं, जिसके बदले उन्हें प्रति माह 3 हजार रुपए मिलते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS