ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी की रैली के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 5:00:58 PM
राहुल गांधी की रैली के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सलोन नगर पंचायत में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस प्रशासन ने बीच-बचाव किया। विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता संख्या में कम थे। राहुल का काफिला रोके जाने को लेकर झड़प शुरू हुई थी। 

राहुल गांधी ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया। मोदी और योगी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का दावा करने के बाद सत्ता में आये लेकिन एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला। 
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश का विकास होगा। सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाये, लेकिन अमेठी में फूड पार्क बनकर रहेगा। 
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि तमाम तरह के विधेयक राजीव गांधी की देन हैं। सूचना क्रांति की ही देन है कि दुनिया में भारत पांचवीं बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। तीसरी पीढ़ी इंदिरा गांधी की बात करें तो उन्होंने हरित क्रांति की शुरुआत की। इससे भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ता। चौथी पीढ़ी की बात करें तो आज जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी नहीं होते आज भारत की जनता आजादी की सांस नहीं ले रही होती। इस दौरान विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह भी मौजूद थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS