ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राहुल गांधी ने दी सैनिकों को सेना दिवस की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 1:06:19 PM
राहुल गांधी ने दी सैनिकों को सेना दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सेना दिवस पर सैनिकों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा, 'जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है उन्हें हम सेना दिवस पर सलाम करते हैं। सेना के बहादुर जवानों के चलते ही देश सुरक्षित है, हमें आप पर गर्व है, आपके त्याग और बलिदान के चलते ही देश के करोड़ों लोगों के स्वप्न सत्य होते हैं।'

उल्लेखनीय है कि देश की सुरक्षा करने वाली और प्राकृतिक आपदाओं में आमजन की मदद करने वाली भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करते हुए हर साल जनवरी में सेना दिवस मनाती है। 
इसी सिलसिले में कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, सभी सैन्य परिवारों और सैनिकों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं, आज हम अपने जांबाज जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का ऋणी है।'
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS