राष्ट्रीय
मनीष तिवारी की मां का निधन
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 6:31:29 PM चंडीगढ़, (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मां डॉ अमृत तिवारी (80) का शनिवार रात निधन हो गया। पद्मश्री से सम्मानित डॉ अमृत काफी समय से बीमार थीं।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को यहां सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में जाएगा। अमृत कौर तिवारी भारतीय दंत चिकित्सक और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमइआर) चंडीगढ़ की डीन रह चुकी हैं। इसके अलावा भारतीय समाज के पेडोडॉनटिक्स और निवारक दंत चिकित्सा (आईएसपीपीडी) में आजीवन सदस्यता के लिए चयनित होने वाली वह पहली महिला हैं। वह चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं। गौरतलब है कि मनीष तिवारी के पिता वीएन तिवारी का पंजाब में उग्रवाद के दौर में आतंकवादियों द्वारा 1984 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।