राष्ट्रीय
समुद्र में मिला ओएनजीसी के लापता हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, एक शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 3:05:46 PMनई दिल्ली/मुंबई, (हि.स.)। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनी ओएनजीसी के लापता हेलिकॉप्टर का मलबा मुंबई से लगे अरब सागर में मिला है। साथ ही हेलिकॉप्टर में सवार सात लोगों में से एक का समुद्र में तैरता शव बरामद हुआ है। हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह लापता हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे। सुबह से इंडियन कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए अभियान छेड़े हुए था।