राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति और पोंगल पर बधाई दी
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 7:29:09 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति और पोंगल की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा, मैं लोहड़ी, मकर संक्रान्ति और पोंगल के शुभ अवसर पर अपने नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। पूरा देश मिल-जुलकर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ इन त्योहारों को मनाता है। फसल की कटाई से जुड़े यह त्योहार हमारे लाखों किसानों की कड़ी मेहनत और उद्यम का उत्सव मनाने का क्षण हैं। ये त्योहार सभी के लिए आनंद, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आएं।