ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
विदेशी पर्यटकों ने ‘सिटी ब्यूटीफुल’ से मुंह मोड़ा, घरेलू पर्यटकों की संख्या में इजाफा
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 4:37:29 PM
विदेशी पर्यटकों ने ‘सिटी ब्यूटीफुल’ से मुंह मोड़ा, घरेलू पर्यटकों की संख्या में इजाफा

चंडीगढ़ (हि.स.)। विदेशों से भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों का सिटी ब्यूटीफुल (चंडीगढ़) से मोहभंग हो रहा है। विदेशी पर्यटक अब यहां भ्रमण करने, फोटोग्राफी आदि करने तथा शोध आदि जैसे कार्य करने के लिए पहले की तरह नहीं आ रहे हैं। अब विदेशियों द्वारा चंडीगढ़ को केवल कुछ समय के लिए अस्थाई पर्यटक स्थल के रूप में ही इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि पड़ोसी राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 

पर्यटन विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तक चंडीगढ़ विदेशी पर्यटकों की न केवल पहली पसंद रहा है बल्कि विदेशी पर्यटक चंडीगढ़ को कुछ समय के लिए अपना अस्थाई ठहराव भी बनाते रहे हैं। विदेशों से आने वाले युवा पर्यटक चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स, हरियाणा-पंजाब विधानसभा, सचिवालय की इमारतों, हाईकोर्ट की इमारत आदि पर स्टडी करते थे। विदेशी पर्यटक यहां फोटोग्राफी के साथ-साथ आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े युवाओं द्वारा यहां के लिए बाकायदा स्टडी टूर आयोजित किए जाते थे।
अब पिछले दो वर्षों से स्थिति बदल रही है। अब विदेशी पर्यटक चंडीगढ़ में तो आते हैं लेकिन यहां एक या दो दिन से अधिक नहीं ठहरते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब विदेशों से आने वाले पर्यटक यहां कुछ समय व्यतीत करने के बाद हिमाचल प्रदेश की तरफ जाना पसंद करते हैं। चंडीगढ़ के मुकाबले उक्त विदेशी पर्यटक हिमाचल प्रदेश में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं।
दूसरी तरफ देश के दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से चंडीगढ़ प्रशासन खासा उत्साहित है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले अधिकतर पर्यटक यहां न केवल कई-कई दिन व्यतीत करते हैं बल्कि पर्यटक स्थलों में विदेशी पर्यटकों के मुकाबले अधिक समय व्यतीत करते हैं। चंडीगढ़ टूरिज़्म के टूरिस्ट अफसर नरेंद्र कुमार पर्यटकों के रुझान में आए बदलाव को स्वीकार करते हुए कहते हैं कि विदेशी पर्यटकों की संख्या कम होने के पीछे अन्य कई तकनीकी कारण भी हो सकते हैं। मसलन वीजा आदि की समस्या अहम मानी जा सकती है। इसके अलावा घरेलू पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि प्रशासनिक नीति का सुखद पहलू है।
चंडीगढ़ में आने वाले पर्यटकों की संख्या
वर्ष घरेलू पर्यटक विदेशी पर्यटक
2015 1073842 29538
2016 1182504 31549
2017 1061542 22782 (सितंबर, 2017 तक)
चंडीगढ़ में पर्यटकों के पसंदीदा स्थल
रॉक गार्डन
रोज गार्डन
सुखना लेक
टैरेस गार्डन
जापानी गार्डन
एलांते मॉल
छतबीड़ चिडिय़ाघर
ली कार्बूजिए सेंटर
कैपिटल कांप्लैक्स
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS