राष्ट्रीय
चारा घोटाले के दो मामलों में लालू और अन्य की हुई पेशी
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 6:54:50 PMरांची (हि.स.)। चारा घोटाले के दो मामलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित अन्य आरोपियों की वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये गुरुवार को पेशी हुई। आरसी 47 ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार और आरसी 38 ए/96मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में इन लोगों की पेशी हुई।
आरसी 47 ए/96 में चाईबासा कोषागार के तत्कालीन सहायक लेखापाल सुबोध चंद्र राउत की गवाही दर्ज हुई। गवाही के दौरान राउत ने फूलचंद सिंह और सिलास तिर्की के हस्ताक्षर की पहचान की। अधिवक्ताओं के अनुसार लालू सहित अन्य आरोपियों की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हो सकती है।