राष्ट्रीय
भारत आए मालदीव के राष्ट्रपति के विशेष दूत
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 2:18:09 PMनई दिल्ली (हि.स.)। मालदीव के राष्ट्रपति के विशेष दूत और मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. मोहम्मद असीम अपनी एक दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में स्थित मालदीव दूतावास में उन्होंने भारत में मालदीव के राजदूत अहमद मोहम्मद से मुलाकात की। दोनों ने भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात की।
डॉ. मोहम्मद असीम गुरूवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा होगी। उसके बाद मेहमान विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलावे पर प्रधानमंत्री आवास जाएंगे और पीएम मोदी से मिलेंगे। देर शाम मोहम्मद असीम वापस मालदीव लौट जाएंगे।