ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
के शिवन होंगे इसरो के अगले अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 8:41:10 PM
के शिवन होंगे इसरो के अगले अध्यक्ष

 नई दिल्ली, (हि.स.)। रॉकेट मैन के नाम से प्रसिद्ध के. शिवन् को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह डॉ. एएस किरण कुमार का स्थान लेंगे। 

वर्तमान में शिवन् विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (त्रिवेन्द्रम) के निदेशक हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने बुधवार को उनकी अंतरिक्ष विभाग के सचिव व अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा। किरण कुमार इस पद से 14 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि इसरो द्वारा गत दिनों रिकॉर्ड 104 उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने की उपलब्धि में शिवन् का महत्वपूर्ण योगदान था। इसरो 12 जनवरी को अपना 100वां उपग्रह प्रक्षेपित करने जा रहा है जिसके दो दिन पूर्व शिवन् की नियुक्ति की घोषणा की गई है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS