ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दिल्ली तलब
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 5:38:36 PM
कर्नाटक के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दिल्ली तलब

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक इकाई के प्रमुख नेताओं को आगामी 13 जनवरी को दिल्ली तलब किया है। 

फ़िलहाल राहुल गांधी बहरीन विदेश यात्रा पर हैं| उनकी वहां से 9 जनवरी को लौटने की संभावना है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पार्टी अध्यक्ष ने ये रणनीतिक बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। राहुल गांधी बैठक में कई प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे कर्नाटक में जनता सीधे जुड़ने के कार्यक्रम हो। राहुल गांधी के कार्यालय ने बाकयदा इसके लिए प्रदेश इकाई से विस्तृत प्लान भेजने को भी कहा है। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है और सरकार बचाना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS