ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सिरकट्टी आश्रम धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का केन्द्र : डॉ रमन
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 12:02:07 PM
सिरकट्टी आश्रम धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का केन्द्र : डॉ रमन

रायपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कुटेना स्थित चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम पहुंचे और श्री रामजानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मंदिर का निर्माण करीब 10 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरूदेव मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित गुरूकुल विद्यालय के लिये 30 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

 
मुख्यमंत्री ने आश्रम के संस्थापक संत सिया भुनेश्वरी शरण को याद करते हुये कहा कि इस स्थान को उन्होंने अपनी तपस्या व मेहनत से एक तीर्थ के रूप में बदल दिया। आज सिरकट्टी आश्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का भी केन्द्र बन चुका है। आश्रम का दरवाजा सबके लिये खुला है। यह स्थान शिक्षा केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहा है। डॉ. सिंह ने भक्तीन माता राजिम जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राजिम कुंभ के दौरान राजिम में एस.डी.एम. कार्यालय का विधिवत् शुभारंभ किया जावेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरियाबंद जिला विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। सौर सुजला योजना में इस जिले ने राज्य में नये कीर्तिमान स्थापित किया है, जिले के 1763 किसानों कोे सोलर पंप प्रदाय किये गये है, जो राज्य में सर्वाधिक है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत 64 हजार से अधिक परिवारो को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किये गये हैं। इस क्षेत्र के सूखा प्रभावित किसानों के लिये 21 करोड़़ की राहत राशि स्वीकृत की गई है, जिसका वितरण शीघ्र किया जायेगा।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा दी जा रही है। इस कार्यक्रम को सांसद चंदूलाल साहू तथा विधायक संतोष उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रवण मरकाम, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू सिरकट्टी आश्रम के महामंडलेश्वर संत गोवर्धनशरण व्यास, साघ्वी प्रज्ञा भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS