राष्ट्रीय
कमला मिल अग्रिकांड: आरोपी युग पाठक को 12 तक पुलिस कस्टडी
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 4:59:25 PMमुंबई, (हि.स.)। लोअर परेल इलाके मेंकमला मिल कंपाउंड में हुई आगजनी की घटना में गिरफ्तार होटल मोजोस बिस्ट्रो पब के मालिक युग पाठक को भोईवाड़ा कोर्ट ने 12 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इस मामले में युग पाठक से नाम जोशी पुलिस पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर की रात में कमला मिल कंपाउंड में स्थित होटल मोजोस बिस्ट्रो पब व वन एबव होटल में आग लग गई थी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 11 महिलाओं का समावेश है। इस घटना की वजह से पूरी मुंबई में सनसनी फैल गई थी।
यहां मुख्यमंत्री ने दौरा करते समय घटना की जांच का आदेश दिया था और दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। इसलिए इस घटना में नाम जोशी मार्ग पुलिस ने पहले ही होटल मोजोस बिस्ट्रो व वन एबब के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया था। कल शनिवार को पुलिस ने होटल मोजोस बिस्ट्रो के मालिक युग पाठक को गिरफ्तार किया था और युग पाठक को पुलिस ने भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया था। बतादें कि युग पाठक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के.के. पाठक के बेटे हैं। इस मामले की सघन जांच जारी है।