ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अखिलेश का आरोप, लालू के साथ अन्याय कर रही भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 4:57:02 PM
अखिलेश का आरोप, लालू के साथ अन्याय कर रही भाजपा

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां आरोप लगाया कि भाजपा राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को आज कई मुद्दों पर घेरा। 

राजधानी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार लालू यादव के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही है। 
 
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा बनवाये गये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को भाजपा के लोग अधूरा बता रहे थे, लेकिन अब वे लोग उसी एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे पर ये लोग अब बाइक सवार से भी टोल वसूलेंगे। हमें तो लगता है कि साइकिल सवार को योगी सरकार एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने भी नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अभी तो हमारे कराए गए कार्यों के उद्घाटन में ही व्यस्त है और हमारे द्वारा किये गये कार्यों से वसूली कर रही है। अब इनको भी कुछ काम करके दिखाना चाहिए। 
 
किसानों के मुद्दे पर हमलावर हुए अखिलेश ने कहा कि किसानों को न तो धान की कीमत मिली और न ही आलू की। तभी तो विधानसभा के सामने आलू फेंका गया। सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने की। सरकार यदि नए आलू रखने व खरीदने का इंतजाम कर देती तो विधान सभा के सामने आलू क्यों फेंका जाता? अखिलेश ने भाजपा सरकार को किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। 
स्कूली बच्चों को स्वेटर देने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके करोड़ों सदस्य हैं। अगर एक-एक सदस्य ने स्वेटर बुना होता तो आज सबको स्वेटर मिल गया होता। सर्दी में लोगों की हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सपा नेता ने योगी सरकार से मांग की कि सर्दी से जिन लोगों की जान गई है सरकार उन्हें पांच लाख रुपए दे। 
 
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए बहुत काम किया था। उस समय के कामों का परिणाम अब दिखायी दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हमारे ऊपर जातिवादी होने का आरोप लगाती रही है लेकिन जबसे योगी सरकार आयी है, इसने तो जाति तथा समाज में जहर घोलने का काम किया है। ये लोग भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश का विकास कार्य एकदम पीछे चला गया है। 
 
एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए वह देश भर में यात्रा करेंगे। मुलायम सिंह यादव के बारे में पूछने पर कहा कि वह हमारे नेता हैं जहां से चाहेंगे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पूरी पार्टी उनका प्रचार करेगी। शिवपाल के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS