राष्ट्रीय
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी को धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 4:44:46 PMमुंबई, (हि.स.)। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को बार- बार फोन कर तंग करने वाले युवक को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के महिसादल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम देवकुमार मिद्दी बताया जा रहा है। इस घटना की सघन जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार तथाकथित देवकुमार मिद्दी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को बार- बार फोन कर तंग किया करता था। इतना ही नहीं वह युवक कई बार सचिन के मुंबई कार्यालय में भी गया था।
इस संदर्भ में देवकुमार को समझाने का प्रयास किया गया था ,लेकिन जब वह नहीं माना तो खुद सचिन ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की थी। इसी शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस व पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महिसादल से देवकुमार को गिरफ्तार किया है।