ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केंद्रीय मंत्री गेहलोत बोले- सम्मान से नेक कार्य की मिलती प्रेरणा
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 3:33:47 PM
केंद्रीय मंत्री गेहलोत बोले- सम्मान से नेक कार्य की मिलती प्रेरणा

नागदा, (हि.स.)। सम्मान से व्यक्ति को नेक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सद्कार्य से इंसान को पहचान भी मिलती है। यह बात औद्यौगिक नगर नागदा में शनिवार रात 9 बजे केंद्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गेहलोत ने ग्रेसिम खेल परिसर में आयोजित एक समारोह में कही। इस मौके पर मंत्री गेहलोत का नागरिक अभिनंदन हुआ।

सम्मान के प्रत्युतर में बोलते हुए गेहलोत ने कहा यह सम्मान उनके लिए एक चुनौती है। समाज एवं राष्ट्र के लिए और अधिक सेवा करने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत के व्यक्तितत्व एवं कृतित्व पर प्रकाशित एक पुस्तक उड़ान का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवदुर्गा विकास समिति एवं अभिव्यक्ति विचार मंच की अगुवाई में हुआ। 

 
समारोह में बतौर अतिथि मप्र शासन के मंत्री विश्वास सारंग थे। अध्यक्षता भाजपा विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने की। मंच पर भाजपा उज्जैन जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, वरिष्ट भाजपा नेता बाबूलाल जैन, नगरपालिका नागदा के अध्यक्ष अशोक मालवीय, लैंक्सेस उद्योग के यूनिट हैड संजय सिंह, ग्रेसिम अधिकारी सुरेश सोडानी, उज्जैन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष लालसिंह राणावत मौजूद थे।
 
इस अवसर पर विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर देश भर की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजन रघुनाथङ्क्षसह बब्बू, शरद गुप्ता आदि ने किया। संचालन डॉ सुरेश मीणा ने किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS