ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
व्यापार में तरक्की व सुख शान्ति को व्यापारियों ने गंगा मईया को पूजा
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 2:52:32 PM
व्यापार में तरक्की व सुख शान्ति को व्यापारियों ने गंगा मईया को पूजा

वाराणसी, (हि.स.)। व्यापार में आ रही दिक्कत और समाज में तरक्की के लिए रविवार को व्यापारियों ने मां गंगा के दरबार में हाजिरी लगाई। 

राजघाट खिड़किया घाट पर काशी बिस्कुट एंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल के बैनर तले जुटे व्यापारियों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मईया की पूजा अर्चना की। साथ ही उनके व्यापार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद व्यापारी नेताओं ने नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई देकर मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। 
 
इस दौरान व्यापारी नेता अजित सिंह बग्गा ने कहा कि भारत में पुन:विश्वगुरु बनने की क्षमता है। देश में सभी धर्मो को हमेशा सम्मान मिलता है। गंगा मइया से प्रार्थना है कि देश की एकता और विविधता को मजबुती दे। ताकि सभी जाति धर्म के लोग मिलजुल कर भारत को मजबुत बनाये। गंगा पूजन में व्यापारी नेता पवन गुप्ता, गौरव केशरी, नीरज गुप्ता, आसिफ, विवेक, विकास आदि शामिल रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS