राष्ट्रीय
भारत दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से बेहतर संबंध का इच्छुक : सुषमा
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 2:34:14 PMसिंगापुर, (हि.स.)। भारत सभी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ बेहतर संबंध और सहयोग का इच्छुक है। ये बातें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहीं।
सिंगापुर में भारत-आसियान प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर विदेश मंत्री ने भविष्य में एशिया की सफलता के लिए दक्षिण पूर्व हिस्से के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरा दक्षिण पू्र्व एशिया आपस में और विश्व के बाकी हिस्सों से साझेदारी के चरम पर है। लेकिन एशिया की सफलता के लिए एशिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
सुषमा ने बताया कि भारत के 16 शहर सिंगापुर से जुड़े हैं और भारत से थाईलैंड के बीच त्रिपक्षीय हाइवे परियोजना जारी है। इसे आगे भी बढ़ाने की योजना है ताकि इसके जरिए भारत को दूसरे एशियाई देशों से जोड़ा जा सके। उन्होंने ने कहा कि यह साल मील के पत्थरों का वर्ष है। पिछले साल भारत 70 वर्ष का हुआ, आसियान 50 का हुआ और भारत-आसियान मैत्री 25 साल की हुई।
सुषमा ने कहा, 'भारत और आसियान का भविष्य संभावनाओं और जिम्मेदारियों से भरा हुआ है। हमारे उत्तर-पूर्व क्षेत्र तभी समृद्ध होंगे, जब ये दक्षिण-पूर्वी एशिया से जुड़े हुए होंगे।” उन्होंने इस क्षेत्र में आम चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।