राष्ट्रीय
राहुल गांधी आज बहरीन में एनआरआई कॉन्क्लेव में शामिल होंगे
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 12:24:28 PMनई दिल्ली, (हि.स.) । कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद राहुल गांधी शनिवार देर शाम बतौर पार्टी अध्यक्ष अपनी पहली विदेश यात्रा पर पश्चिम एशिया के दौरे पर रवाना हो गए। राहुल गांधी आज (रविवार को) बहरीन में प्रवासी भारतियों के सम्मेलन (एनआरआई कॉन्क्लेव) में शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहरीन रवाना हो गए है, जहां वे अप्रवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अप्रवासी भारतीयों के अलावा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित किया था।
वो दौरा काफी सफल माना गया था। पार्टी राहुल गांधी के विदेश दौरे की अब ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बाद अप्रवासी भारतीयों में उनकी छवि में और निखार आया है।