राष्ट्रीय
लालू को मिली सजा के बाद अब लोस और विस उपचुनाव में होगी राजद की राजनीतिक परीक्षा
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 7:00:46 PMपटना (हि.स.)। चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार दूसरी बार जेल और जुर्माना की सजा मिलने के बाद राजद के लिए बिहार में निकट भविष्य में लोकसभा की अररिया सीट और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा (विस) सीटों के लिए होने वाला उपचुनाव पहली राजनीति परीक्षा होगी। यह उपचुनाव फरवरी में ही संभावी है।
बिहार की सियासी राजनीति में राजद को कांग्रेस और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव सरीखे कद्दावर नेता का सहयोग एवं समर्थन मिला है। अररिया सीट राजद सांसद तस्लीमुद्दीन और जहानाबाद विधानसभा सीट राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन से खाली हुयी है। इन सीटों पर राजद को कब्जा बरकरार रखने की चुनौती होगी।
इसके साथ भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन से खाली हुई भभुआ विधानसभा उपचुनाव में भी विपक्ष की राजनीतिक प्रतिष्ठा दावं पर होगी। प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी की रविवार को यहां उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक बुलाई गई है। राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है।