ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चारा घोटाला: राजद सुप्रीमो लालू को साढ़े तीन साल की सजा
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 6:56:08 PM
चारा घोटाला: राजद सुप्रीमो लालू को साढ़े तीन साल की सजा

रांची (हि.स.)। देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा और 10 लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष और अतिरिक्त सजा काटनी होगी । लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि लालू को अब नीचली अदालत से बेल नहीं मिल पायेगी। इसके लिए वह हाईकोर्ट जायेंगे। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह 2 बजे ई-कोर्ट पहुंचे। मामले में छह अभियुक्तों सुनील कुमार सिन्हा ,सुशील कुमार सिन्हा, सुनील गांधी, संजय कुमार अग्रवाल, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद और सुधीर भट्टाचार्य के सजा की बिंदु पर सुनवाई हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये 16 अभियुक्तों को सजा सुनायी गयी । 
किसको कितनी सुनाई गई सजा
 
नाम - सजा (वर्ष में) - जुर्माना (लाख में) - अतिरिक्त
 
1. लालू प्रसाद 3.5 10 1 वर्ष
 
2. जगदीश शर्मा 7 - 20 - 2 वर्ष
 
3. डॉ आर के राणा -3.5 -10 -1 वर्ष
 
4. फूलचंद सिंह - 3.5 -10 -6 माह
 
5. बेक जूलियस -3.5 -10 -6 माह
 
6. कृष्ण कुमार प्रसाद- 7 -20 -2 वर्ष
 
7. सुबीर भट्टाचार्य -3.5 - 10 - 1 वर्ष
 
8. त्रिपुरारी मोहन प्रसाद- 7 - 10 - 1 वर्ष
 
9. सुशील कुमार -3.5 - 5 - 6 माह 
 
10.सुनील कुमार सिन्हा- 3.5 - 5 - 6 माह
 
11. राजाराम जोशी - 3.5 - 5 - 6 माह
 
12. गोपीनाथ दास - 7 - 10 - 1 साल
 
13. संजय अग्रवाल - 7 - 10 - 1 साल
 
14. ज्योति कुमार झा -7 - 10 - 1 साल
 
15. सुनील गांधी - 7 - 10 - 1 साल
 
16. महेश प्रसाद - 3.5 - 10 - 6 माह
जुर्माने की राशि नहीं देने पर सभी को अतिरिक्त सजा काटनी होगी। गौरतलब है कि चारा घोटाला का यह मामला देवघर कोषागार से 89.4 लाख रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा है। मामले में 23 दिसम्बर को लालू समेत 16 अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया था। शेष 6 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS