ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लालू को मिली सजा तो भाजपा ने कहा, बिहार की जनता को मिला न्याय
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 6:25:24 PM
लालू को मिली सजा तो भाजपा ने कहा, बिहार की जनता को मिला न्याय

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई कोर्ट द्वारा साढ़े तीन साल की सजा सुनाए जाने का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे बिहार की जनता के साथ न्याय बताया है। 

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा है कि कानून सभी के लिए बराबर है। आज के फैसले से साबित हो गया है कि कोई भी देश के खजाने को लूटेगा तो उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 1991 में एक खुली लूट हुई थी जिसमें बिहार का खजाना लूटा गया था। इस फैसले से बिहार की जनता को न्याय मिला है। 
भाजपा के दूसरे प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि देश की जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भ्रष्टाचार में लिप्त राजनेताओं को उनके किए का परिणाम मिल रहा है। यह संदेश है कि देश में कोई भी रसूखदार नहीं है। फैसला देश के न्यायतंत्र में लोगों का भरोसा पैदा करता है और नेताओं में कुछ हद तक भय पैदा करता है। 
जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक निर्णय है और एक अध्याय का अंत है। 
आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि जेपी आंदोलन को वंशवाद और भ्रष्टाचार तक पहुंचाने वाले नेता लालू प्रसाद यादव ने उनकी पार्टी के आंदोलन का संसद में फूहड़ मखौल उड़ाया था| उन्होंने कहा, ‘‘देरी से पहुंची लोकतंत्र की सर्दी मुबारक हो’’। 
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपए जुर्माने का फैसला सुनाया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS