ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सेना और सेना मुख्यालय सिविल सेवा अधिकारियों के बीच समानता मामले में आदेश जारी
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 10:26:04 AM
सेना और सेना मुख्यालय सिविल सेवा अधिकारियों के बीच समानता मामले में आदेश जारी

नई दिल्ली, (हि.स.)। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेनाओं तथा सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा अधिकारियों के बीच समानता के मामले में आदेश जारी किये। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी आदेश से सशस्त्र सेनाओं तथा सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (एएफएचक्यू सीएस) अधिकारियों के बीच समानता से संबंधित दिनांक 18 अक्टूबर, 2016 का पत्र वापस ले लिया गया। 
आदेश के मुताबिक अब केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यथा अनुमोदित सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (एएफएचक्यू सीएस) के संवर्ग पुनर्गठन को विधिवत लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत अतिरिक्त पदों के परिणाम स्वरूप पदनामों का सृजन सेवा मुख्यालय के परामर्श से किया जाएगा। सेवा मुख्यालयों/ अंतः सेवा संगठनों (आईएसओज) में सेवा तथा सिविल अधिकारियों दोनों को दिए गए स्थानीय पदनाम एतद द्वारा वापस लिये जाते हैं। दोनों सेवा तथा नागरिक अधिकारी अपने-अपने संवर्ग पदनामों का ही प्रयोग करेंगे।
जहां तक वार्षिक निष्पादन, मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) की रिपोर्टिंग/ प्रस्तुति के चैनल का संबंध है एतद द्वारा पूर्व यथा स्थिति बहाल की जाती है अर्थात जो स्थिति रक्षा मंत्रालय के 18 अक्टूबर, 2016 के पत्र के जारी होने से पूर्व थी वही रहेगी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS