राष्ट्रीय
पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया कड़ा जवाब
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 5:14:08 PMजम्मू, (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।
शुक्रवार दोपहर बाद पाक सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गुरुवार को सीमा सुरक्षाबल द्वारा साम्बा सेक्टर में की गई जवाबी कार्रवाई में पाक के 12 से 15 रेंजर्स मारे गए थे।