राष्ट्रीय
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 5:12:16 PMनई दिल्ली, 05 जनवरी (हि.स.)। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरु होगा। यह सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 29 जनवरी से शुरु होकर 9 फरवरी तक चलेगा।
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। 01 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। सत्र का दूसरा चरण 5 मार्च से शुरु होकर 6 अप्रैल चक चलेगा।