ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्वोत्तर के चार दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 9:57:22 AM
पूर्वोत्तर के चार दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे अमित शाह

गुवाहाटी, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वोत्तर के चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। अमित शाह का पूर्वोत्तर दौरा असम, मेघालय और त्रिपुरा में आयोजित है।

असम प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया है कि शाह शुक्रवार की रात नौ बजे गुवाहाटी से हेलीकॉप्टर के जरिए शिलांग के लिए रवाना होंगे। शनिवार को वे मेघालय में पार्टी की ओर से आयोजित एक चुनावी सभा में हिस्सा लेते हुए उसे संबोधित करेंगे।

शिलांग से रविवार को त्रिपुरा के लिए शाह रवाना होंगे। वहां पर भी वे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रविवार रात शाह अगरतला में विश्राम करेंगे। सोमवार की सुबह भाजपा अध्यक्ष गुवाहाटी पहुंचेंगे। गुवाहाटी पहुंचने के बाद राजधानी के एक होटल में भाजपा के पूर्वोत्तर के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक में भाग लेंगे। सोमवार दोपहर बाद गुवाहाटी से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS