ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सुरक्षा को लेकर छावनी में तब्दील था कोर्ट परिसर
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 8:22:36 PM
सुरक्षा को लेकर छावनी में तब्दील था कोर्ट परिसर

 रांची,  (हि. स.)। चारा घोटोले में राजद प्रमुक लालू प्रसाद यादव की गुरुवार को पेशी के मद्देनजर पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। चार डीएसपी और लगभग 400 जवानों को कोर्ट परिसर की सुरक्षा में लगाया गया था। सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में किसी भी कार्यकर्ता या अन्य बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। कोर्ट परिसर में सिर्फ अधिवक्ता, मीडिया और मुकदमे से जुड़े लोगों को ही कोर्ट परिसर में जाने दिया जा रहा था। अपने मुकदमे के लिए आये कई लोगों को भी गेट से ही लौटना पड़ा। कोर्ट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गयी थी। सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट के दोनों गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। साथ ही कोर्ट के मेन गेट पर लगने वाले चाय सहित अन्य खाने-पीने की दुकानों को भी गुरुवार को नहीं लगने दिया गया था।

विधायक को रोका तो हुई बकझक
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और विधायक भोला यादव कोर्ट परिसर में अपने काफिले के साथ सीधे चले आ रहे थे। गेट के पास आते ही पुलिस के जवानों ने रोक दिया। इस पर विधायक और कार्यकर्ता भड़क उठे और काफी हो हंगामा होने लगा। इसके बाद मेन गेट के बाहर तैनात सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता ने बातचीत की और दोनों नेताओं को अंदर जाने दिया गया।
तेजस्वी तेजप्रताप नही आए रांची
लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव में कोई भी रांची नही आए थे जबकि इससे पहले 23 दिसम्बर को सुनवाई में तेजस्वी रांची आए थे। कोर्ट ने तेजस्वी को भी अवमानना का नोटिस भेजा है। इस मामले में जब रघुवंश प्रसाद सिंह से पूछा गया कि लालू के पुत्र नहीं आए है तो उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट और ट्रेन लेट चल रही हैं। इसी कारण से दोनों नहीं आ सके।
पार्टी की बैठक में रणनीति तय होगी
पत्रकारों से बात करते हुए राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने बताया कि पार्टी की बैठक में रणनीति तय की जाएगी। कई बार इस तरह की परिस्थिति को झेल चुके हैं। इस विषम परिस्थिति में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। राजद एक परिवार है। पार्टी के सिद्धांत के तहत ही बैठक में चर्चा की जाएगी। 
भाजपा करेंगे ध्वस्त
राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने एक सवाल के जबाब में कहा कि बीजेपी का सब किया धरा है। हम लोगों की भाजपा से लड़ाई है। नीतीश से लड़ाई है। जनता एकजुट है। दोनों को सबक सिखायेंगे। सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट किया जाएगा। उसके बाद बीजेपी को ध्वस्त कर देगे। राजद मुकाबले को तैयार है। यह जनता की लड़ाई है। हमलोग इन्फैन्ट्री के जवान हैं। झटका लगने से हमारी ताकत बढ़ती है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS