ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लालू के जेल जाने से कार्यकर्ता हताश हैं पर निराश नहीं : रघुवंश
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 3:58:15 PM
लालू के जेल जाने से कार्यकर्ता हताश हैं पर निराश नहीं : रघुवंश

रांची, (हि.स.)। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह गुरुवार को सीबीआई के विशेष कोर्ट परिसर में पहुंचे। 
उन्होंने कोर्ट परिसर में मीडिया से कहा 'लालू यादव का साफ निर्देश है कि राजद का झंडा हर जगह ऊंचा रखा जाए। लालू के जेल जाने से कार्यकर्ता हताश हैं पर निराश नहीं। कार्यकर्ता अपना कार्य कर रहे हैं।' 
सीबीआई कोर्ट द्वारा खुद पर अवमानना नोटिस जारी होने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्हें तो अखबारों के माध्यम से नोटिस होने की जानकारी मिली है। यह न्यायिक प्रक्रिया है, इसलिए नोटिस मिलने पर वे न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। जजमेंट पर आलोचना करना अवमानना नहीं होता। जजमेंट पर आलोचना होने पर ही पक्षकार हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील करता है। 
उन्होंने आगे कहा 'हमने सिर्फ यह बात कही है कि जगन्नाथ मिश्र को बेल, लालू को जेल, यह है नरेंद्र मोदी का खेल। यह अवमानना नहीं है।' जेल में लालू प्रसाद से मिलने देने के बिंदु पर उन्होंने कहा कि यहां के प्रशासन की व्यवस्था कैसी है? यह देखने से ही पता चलता है। इस मौके पर राजद के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS