ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वृंदावन विधवा आश्रम का नाम अब कृष्णा कुटीर, प्रतियोगिता में हुआ ऐलान : डब्ल्यूसीडी
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 3:42:49 PM
वृंदावन विधवा आश्रम का नाम अब कृष्णा कुटीर, प्रतियोगिता में हुआ ऐलान : डब्ल्यूसीडी

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने उत्तरप्रदेश के वृंदावन विधवा आश्रम का नया नाम सुझाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। गुरुवार को सुश्री सुनीता कातवाल को इसमें विजेता घोषित किया गया है। सुनीता ने प्रतियोगिता वृंदावन वृद्ध आश्रम का नाम कृष्णा कुटीर रखने की सलाह दी थी। 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के ट्विटर जारी एक संदेश में इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘हमें घोषित करने पर गर्व है कि सुश्री सुनीता कातवाल मंत्रालय द्वारा आयोजित 'वृत्तांत आश्रम नाम' प्रतियोगिता की विजेता है। जिसमें 1000 बुजुर्ग विधवा महिलाओं को आश्रय प्रदान किया जाता है। ‘ 
विजेता को 25 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई थी। इससे पहले मंत्रालय ने ऐलान किया था कि वृंदावन आश्रम वृद्ध विधवा महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए निवास बनाया गया है। जो देश में अब तक का सबसे बड़ा विधवा आश्रम में जिसे 1000 विधवाओं को आश्रय दिया गया है। इसके लिए नया नाम सुझाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नाम सुझाने की अंतिम तारीख 15 दिसम्बर थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS